logo

राज्यपाल से मिलकर अर्जुन मुंडा ने उठाए आदिवासी क्षेत्रों और जमीन से जुड़े मुद्दे

राज्यपाल से मिलकर अर्जुन मुंडा ने उठाए आदिवासी क्षेत्रों और जमीन से जुड़े मुद्दे

द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Arjun munda meets jharkhand governor: राज्य के आदिवासी इलाकों में शासन व्यवस्था और जमीन से जुड़े मामलों को लेकर अर्जुन मुंडा(Arjun Munda) ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल संतोष गंगवार(Governor Santosh Gangwar) से मुलाकात के बाद अनुसूचित क्षेत्रों में जमीन के विचलन को राज्य का अहम मुद्दा बताया। उन्होंने इन मामलों के समाधान के लिए सरकार से नीतिगत स्तर पर गंभीर पहल करने की जरूरत जताई।

आदिवासी इलाकों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

अर्जुन मुंडा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आदिवासी क्षेत्रों और वहां की शासन व्यवस्था को लेकर राज्यपाल की चिंता सामने आई। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आदिवासी क्षेत्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शासन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों से जुड़े विषयों को उचित प्राथमिकता मिल सके। 

अर्जुन मुंडा ने जमीन के मुद्दे पर सरकार से गंभीर पहल की मांग की

अनुसूचित क्षेत्रों में जमीन के विचलन को झारखंड का एक ज्वलंत मुद्दा करार दिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के साथ बातचीत में इस विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ। अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए अपनी नीतियों में आवश्यक प्राथमिकता दे। उनके बयान से संकेत मिलता है कि आदिवासी क्षेत्रों में जमीन से संबंधित मामलों और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नीतिगत स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है।

Tags - Arjun Munda Jharkhand News Santosh Gangwar Jharkhand GovernorTribal Issues