logo

सरायकेला की परिवर्तन सभा में गरजे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, गिनाई बीजेपी की उपलब्धियां 

सरायकेला की परिवर्तन सभा में गरजे पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, गिनाई बीजेपी की उपलब्धियां 

सरायकेला: सरायकेला विधानसभा के गेस्ट हाउस मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने परिवर्तन सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में साल 2000 में हुआ था, और अब इसे संवारने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।अर्जुन मुंडा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा की सरकार ने संथाल क्षेत्र में एकलव्य विद्यालयों की स्थापना की है, जिससे आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। इसके विपरीत, उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर आदिवासियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड और चिरूडीह गोलीकांड जैसे कई घटनाएं कांग्रेस शासनकाल की कड़वी यादें हैं, जब आदिवासियों पर गोलियां चलाई गईं।

उन्होंने राज्य सरकार की विफलताओं पर सवाल उठाते हुए कहा, "आज मां-बाप की सबसे बड़ी चिंता है कि उनके बेटे को रोजगार मिले, लेकिन राज्य सरकार ने उत्पाद भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को इतना दौड़ाया कि 17 युवाओं की मृत्यु हो गई। यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।"


BJP ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया
अर्जुन मुंडा ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर आसीन करने का श्रेय भाजपा को जाता है, जो पार्टी की आदिवासी हितैषी नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा, "कोल्हान क्षेत्र में जितने भी गोलीकांड हुए, वे सभी कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। अगर हमें अपनी माटी और जंगल को बचाना है, तो हमें परिवर्तन लाना होगा और राज्य की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।"
इस परिवर्तन सभा के साथ ही कोल्हान प्रमंडल से भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रथ रवाना हुआ, जो राज्य भर में जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगा और भाजपा की नीतियों का प्रचार करेगा।
 

Tags - jharkhand newsbjparjun mundaparivartan yatra