द फॉलोअप डेस्कः
पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक उसी तरह का मामला सामने आया है। लेकिन इस बार उल्टा हुआ है। इस बार भारत के राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की अंजू पाकिस्तान चली गई है। वह अपने प्यार से मिलने के लिए ट्रेवलिंग वीजा पर पाकिस्तान गई है। इस वक्त वह पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। अंजू ने पाकिस्तान से एक वीडियो बनाकर भेजा है, जिसमें अंजू वह अपने बच्चों को परेशान नहीं करने की अपील कर रही है। अंजू ने कहा जिस प्रोसेस से वो पाकिस्तान आई है, उसी तरह से भारत लौट आएगी।

लीगल तरीके से गई है पाकिस्तान
अंजू के पाकिस्तान पहुंचते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। अंजू के पति अरविंद से पूछताछ की जा रही है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खानपुर गांव निवासी अरविंद साल 2005 में जॉब के लिए भिवाड़ी आए थे। साल 2007 में मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली अंजू से उसकी मुलाकात हुई। अंजू भी भिवाड़ी के टपूकड़ा की एक कंपनी में जॉब करती है। अंजू की खबरें जैसे ही न्यूज चैनल पर आई, वह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी अंजू ने पाकिस्तान से भेजे गये वीडियो में कहा है कि वह अचानक पाकिस्तान नहीं आई है। इसके लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरी है। लीगल तरीके से वो पाकिस्तान आई है। जिस तरह से वो आई है, उसी तरह से भारत चली जाएगी। जिसको जो बात करनी है वह सीधे अंजू से बात करे। वह सभी बात का जवाब देगी। उसने कहा कि वो पाकिस्तान में पूरी तरह से सुरक्षित है। अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए एक नया सिम खरीदा था। जिसका नंबर उसने पति को नहीं दिया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N