logo

पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने मार दी गोली, मौत

ेपोन40.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका की पहचान पूनम के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में यह हत्या आपसी रंजिश और वैवाहिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूनम की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन पारिवारिक और वैवाहिक विवाद के चलते वह अपने पहले पति से अलग हो गई थी। बाद में उसने प्रेम संबंध में रहने वाले युवक से दूसरी शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि यह बात उसके पहले पति को स्वीकार नहीं थी और इसी को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच तनाव बना हुआ था।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने पहले से घात लगाकर पूनम पर नजदीक से गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।