logo

अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को नहीं मिली जमानत, अब 1 जुलाई को होगी सुनवाई

amitdilip.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
जमीन घोटाला मामले में आरोपी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को जमानत नहीं मिली। अभी दोनों को जेल में ही रहना होगा। ईडी की विशेष कोर्ट से दोनों को जमानत नहीं दी गई है। अब जमानत की अर्जी की अगली सुनावाई एक जुलाई को होगी। दिलीप घोष और अमित अग्रवाल के द्वारा जमानत की याचिका दायर की गई थी। गौरतलब है कि बरियातू स्थित 4 एकड़ 55 डिसमिल जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने दोनों को सात जून को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। दोनों से रिमांड पर पूछताछ भी हुई थी। 


10 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार 
मालूम हो कि बरियातू स्थित सेना की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के आरोप में ईडी ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बरगाई अंचल के सीआई भानू, जमीन कारोबारी प्रदीप बागची, अफसर अली, इम्तियाज खान, ताल्हा खान, मोहम्मद सद्दाम, फैसल खान, पूर्व आईएएस अधिकारी छवि रंजन, अमित अग्रवाल, दिलीप घोष के नाम शामिल है। इन सबके खिलाफ आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल किया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N