logo

अंबेडकर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- बाबा साहब के योगदान को दुनिया करती है सलाम

अंबेडकर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- बाबा साहब के योगदान को दुनिया करती है सलाम

रांची
भारतीय संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रांची स्थित अंबेडकर चौक, डोरंडा में उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि बाबा साहब का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने इतने बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए संविधान की रचना की। उनका योगदान न किसी से छिपा है और न कभी छिपेगा। उनके संविधान निर्माण की सोच को पूरी दुनिया सलाम करती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

Tags - AmbedkarJayanti RanchiNews JharkhandNews IndianConstitution SocialJustice Democracy PoliticalNews Governor ChiefMinister TributeEvent IndiaNews ConstitutionalValues