द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी के जगन्नाथपुर मंदिर में घुरती रथ यात्रा आज है। इसे लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों के अंदर उत्साह है। आज घुरती रथ में समाजसेवी आलोक कुमार दूबे व भानू प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने विष्णु सहस्रनाम का एक हजार एक मंत्रोच्चार किया। इसके बाद भगवान की आरती की, भोग लगाया और प्रसाद भक्तों के बीच बांटा। पूजा अर्चना के बाद दोनों ने जगन्नाथ स्वामी से राज्य में खुशहाली, अमन, तरक्की एवं अच्छी बारिश की कामना की। इसके बाद रथ पर विराजमान प्रभू जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी से मंदिर के लिए रवाना हुए। हजारों श्रद्धालुओं के साथ आलोक दूबे, भानू प्रताप सिंह,काली प्रसाद सिंह,भरत तिवारी, संजीत यादव ने रस्सी खींचा।

रथ खींचने से दुख दर्द कष्ट समाप्त होते हैं
इस दौरान आलोक दूबे ने कहा घुरती रथ यात्रा का उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान के रथ को खींचने से सभी दुःख,दर्द,कष्ट समाप्त होते हैं और सौ यज्ञ करने के समान पुण्य की प्राप्ति की मान्यता है। वहीं भानू प्रताप सिंह ने मीडीया से बात करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धा, भक्ति, ज्ञान, समर्पण एवं अहंकार मुक्त रथ यात्रा के पावन पुण्य से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि,यश, कीर्ति और आरोग्य स्थापित होने की प्रभू से कामना करता हूं। इस मौके पर काली प्रसाद सिंह, संजीत यादव, विमलेश कुमार, जगन्नाथ साहू, मेंहुल दूबे, रोहन कुमार भी भगवान जगन्नाथ प्रभू की घुरती रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N