logo

झारखंड में 9 जुलाई तक मूसलाधार बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

a577.jpg

रांची:

मौसम विभाग ने झारखंड में 9 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 जुलाई को गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने 7 से 9 जुलाई के बीच संताल परगना प्रमंडल के सभी जिलों में भारी बारिश औऱ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी रांची और इसके आसपास के जिलों में भी भारी बारिश होगी। बारिश से किसानों को राहत मिलेगी और तापमान गिरने से आम लोगों को भी उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग की नागरिकों से खास अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम रहने पर घर से बाहर ना निकलें। मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। 

किस जिले में रहा सर्वाधिक तापमान
अधिकतम तापमान की बात करें तो डालटनगंज में सर्वाधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रांची का अधिकतम तापमान 28 तो वहीं न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं बोकारो में 35.2 और चाईबासा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

Tags - Jharkhand Weather ForecastJharkhand Weather AlertJharkhand Weather NewsJharkhand Weather UpdateJharkhand Weather