logo

आलमगीर की जमानत के बाद इरफान अंसारी की बिगड़ी तबीयत, भानु प्रताप शाही का कटाक्ष

वपोलह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजनीति में उस समय हलचल बढ़ गई जब पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की खबर सामने आई। जमानत की सूचना के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है और इस पर तंजात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा से पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने इस घटनाक्रम पर सोशल मीडिया और बयानों के जरिए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम को जमानत मिलने की खबर सुनकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बेहोश हो गए हैं और कुर्सी जाने के डर से उनकी तबीयत खराब हो गई है। हालांकि यह बयान व्यंग्यात्मक कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।


मंत्री पद बदलाव को लेकर भी उठी राजनीतिक चर्चा
गौरतलब है कि आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी को मंत्री बनाया गया था। क्योंकि पार्टी के लिए मुस्लिम समुदाय से एक मंत्री बनाना जरूरी था। अल्पसंख्यक कांग्रेस के कोर वोटर माने जाते हैं। पिछली बार भी कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम को मंत्री बनाया गया था।अब आलमगीर के बाहर आने की खबर से राजनीतिक बदलाव को लेकर अब तंज और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। आलमगीर आलम को जमानत मिलने के बाद झारखंड की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। एक तरफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ राजनीतिक बयानबाजी ने माहौल को और गर्म कर दिया है। अब सभी की नजरें आगे की राजनीतिक प्रतिक्रिया और जांच प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं। 


 

Tags - Jharkhand Politics News Congress Controversy