रांची
Jharkhand Politics News : आजसू पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति (Central Working Committee) की महत्वपूर्ण बैठक आज केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के बुकरू स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को सशक्त (strengthen) करने, 11 अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा के पीरटांड़ में ‘युवा संवाद’ (Yuva Samvad) कार्यक्रम आयोजित करने समेत अन्य सांगठनिक रणनीतियों (organizational strategies) पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण प्रभाकर एवं हसन अंसारी तथा मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुदेश महतो ने बैठक में कहा कि झारखंड की राजनीति (politics) का केंद्र झारखंडी जनता के सवाल होने चाहिए। संगठन का दायित्व है कि वह जनता की आवाज बने और उनके अधिकार (rights), सम्मान (dignity) तथा विकास (development) से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाए।

युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
बैठक में सुदेश महतो के ’युवा संवाद’ कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। इसके तहत 11 अक्टूबर को पीरटांड़ में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अन्य विधानसभाओं में भी युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा संवाद के माध्यम से रोजगार, शिक्षा, अवसर, नेतृत्व और झारखंड के भविष्य से जुड़े सवालों पर युवाओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। बैठक में जिला समितियों के क्रियाकलापों की समीक्षा की गई तथा जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठन के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। साथ ही पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में कहा गया कि झारखंड आंदोलन की विचारधारा, जनसरोकार और जमीनी संघर्ष से आजसू पार्टी की राजनीतिक पहचान बनी है। इसलिए संगठन को जनता के मुद्दों पर और ज्यादा मुखर होने तथा सड़क पर उतरने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को स्थानीय जनसमस्याओं से जोड़ते हुए संगठन की गतिविधियों को गांव और पंचायत तक विस्तार देने पर जोर दिया गया।
.jpeg)