logo

रामगढ़ में क्यूरेस्टा क्लिनिक की शुरुआत, अब शहर में मिलेगी सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधा

CL011.jpg

रामगढ़
रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ नर्सिंग होम के सौजन्य से गुरुवार को क्यूरेस्टा क्लिनिक की शुरुआत की गई। इस क्लिनिक के माध्यम से शहर में पहली बार विभिन्न सुपरस्पेशियलिटी विभागों की ओपीडी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
क्यूरेस्टा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस क्लिनिक में मरीजों को ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा यूरोलॉजी जैसी विशेषज्ञ सेवाएँ एक ही स्थान पर मिलेंगी।


उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।
क्यूरेस्टा क्लिनिक के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी। इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा तथा उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनुभा विद्यार्थी, सावन शिवेश, डॉ. रमेश दास, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. चंदन, डॉ. सोनी, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. रितु राशि, डॉ. आशीष पाल, डॉ. भरत, डॉ. सुनीता, डॉ. स्वीटी, सौरभ, इश्तियाक और अमित कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।