द फॉलोअप डेस्क
मिराई फर्टिलिटी एंड आईवीऍफ सेंटर का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। डॉ. सर्बजया सिंह द्वारा संचालित यह क्लीनिक बरियातू रांची में स्थित है। डॉ. सर्बजया सिंह फर्टिलिटी की विशेषज्ञ हैं उनके पास 17 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने 5000 से ज्यादा आईवीएफ ऑपरेशन किया है। दरअसल हमारी जीवन शैली तेजी से बदल रही है। हर कोई अपने काम में व्यस्त है। इस भागती दौड़ती ज़िन्दगी में हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारणवश हमारी फर्टिलिटी पर भी असर हो रहा है और झारखंड निवासी सही इलाज के लिए दिल्ली एवं मुंबई जैसे बड़े शहरों की ओर जा रहे है। लेकिन मिराई के आने से अब सही इलाज एवं कंसल्टेशन के लिए अब मीलों का फासला तय नहीं करना होगा। ये क्लीनिक फर्टिलिटी से सम्बंधित समस्याओं को हल करने में अत्यधिक प्रभावी साबित होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में शोभा चक्रवर्ती गेस्ट ऑफ ऑनर थीं। कार्यकर्म में परमा सिंह, (पूर्व RRDA चेयरमैन, रांची) राकेश प्रसाद, SN चौबे, पंडित रामशंकर मिश्र, अशोक सिंह, प्रो. सुधीर मिश्रा, नवलकिशोर सिंह, लाल श्यामाचरण नाथ शहदेव, गोपाल प्रसाद साहू, मनीष यादव, रिधिराज आदि लोग उपस्थित रहे।
