हजारीबाग:
Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चरही क्षेत्र में अवैध कोयले के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 15 माइल के पास की गई। केऔसुब इकाई एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग की ओर से अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

रात से लगाया गया था एम्बुश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की रात से चरही क्षेत्र के 15 माइल के पास अवैध कोयले के परिवहन के खिलाफ एम्बुश लगाया गया था। इस दौरान 23 अक्टूबर 2026 की अहले सुबह करीब 2:30 बजे पांच ट्रकों को पकड़ा गया। इसके बाद सभी ट्रकों को जब्त कर लिया गया।
.jpeg)
अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने की पहल
यह कार्रवाई खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के संशोधित प्रावधानों के तहत की गई। इसका उद्देश्य अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इस कार्रवाई के जरिए क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने की पहल की गई है।