logo

रांची के होटल में हादसा, ऊंचाई से गिरने पर मजदूर की जान गई

ken.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के मेन रोड स्थित होटल केन में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। होटल में चल रहे रिपेयरिंग कार्य के दौरान एक मजदूर बिल्डिंग से गिर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हिन्दपीढ़ी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और होटल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। इसके साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग उठाई जा रही हैं।