logo

झारखंड : 10 दिन बाद छत्तीसगढ़ से मिली गढ़वा से अपहृत नाबालिग, आरोपी अली गिरफ्तार 

10 दिन बाद छत्तीसगढ़ से मिली गढ़वा से अपहृत नाबालिग, आरोपी अली गिरफ्तार 

गढ़वा : 

रंका थाना क्षेत्र से बीते 26 नवंबर को अगवा नाबालिग लड़की छतीसगढ़ से बरामद हुई है। अपहरणकर्ता गिरफ्तार हो गया है। बच्ची के अगवा होने पर परिजनों ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगायी थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में आरोपी ने फंसाया और परिवार की अनुपस्थिति में उसका अपहरण कर लिया गया। 

 

26 नवंबर को हुआ था अपहरण 
बता दें कि अली रजा पर आरोप लगाया था कि उसने नाबालिग को घर से अपहरण कर लिया। नाबालिग के परिवार वालों ने अली रजा के खिलाफ थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। परजनों ने बताया था कि वे लोग बाजार आये थे। घर में लड़की अकेली थी, तभी अली ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग के सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। आरोपी गिरफ्तार हो गया है , बच्ची सकुशल बरामद कर ली गई है।