logo

मासूम बच्ची और मेडिकल छात्रा से दरिंदगी पर AAP का आक्रोश, दोषियों को फांसी या उम्रकैद की मांग

aap_on_medical_rape_case.jpg

रांची
आम आदमी पार्टी, झारखंड ने रांची में ऑटो चालक द्वारा तीन वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ किए गए अमानवीय एवं घिनौने कृत्य एवं डेंटल की छात्रा के साथ किए गए कुकृत्य पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है. पार्टी का कहना है कि यह घटना पूरे समाज के लिए शर्म का कारण है. साथ ही यह घटनाएं बताती हैं कि शहर में प्रशासन का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोग बेखौफ होकर अपने मानसिक कृत्य को अंजाम देने में लगे हैं.
आरोपियों को दी जाए आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा
पार्टी का स्पष्ट मानना है कि ऐसे दुष्कर्मियों के साथ कोई रियायत बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. आम आदमी पार्टी मांग करती है कि आरोपियों के विरुद्ध POCSO एक्ट की सबसे कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए. इस मामले की त्वरित सुनवाई हो और दोषी को अधिकतम सजा (आजीवन कारावास या मृत्युदंड) दी जाए. पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए. स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा हेतु सख्त नियम बनाए जाएं.

समाज ऐसी व्यक्तियों का करे बहिष्कार: AAP
पार्टी यह भी कहती है कि समाज को ऐसे व्यक्तियों का बहिष्कार करना चाहिए तथा किसी भी हाल में उन्हें सामान्य जीवन जीने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. आम आदमी पार्टी सरकार और प्रशासन से इस मामले में पूर्ण संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा करती है. बच्ची एवं पीड़िता के परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

 

Tags - AAP on Dental Student case ranchi Dental Student Case Dental Student Case ranchi ranchi latest news ranchI Dental Student Raoe Case AAP on Dental Student rape Case