logo

BREAKING : गढ़वा में रेल हादसा: दो ट्रेनों की चपेट में आने से महिला और दो पशुओं की दर्दनाक मौत

गढ़वा में रेल हादसा: दो ट्रेनों की चपेट में आने से महिला और दो पशुओं की दर्दनाक मौत

गढ़वा
जिले के मेराल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ। सोहबरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला और उसके दो पशु दो ट्रेनों की चपेट में आ गए। हादसे में महिला और दोनों पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मेराल ग्राम स्टेशन के नजदीक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सोहबरिया गांव निवासी मीरा देवी दोपहर बाद अपनी गाय और बैल को चराने गई थीं। घर लौटते वक्त वह रेलवे लाइन पार कर रही थीं, तभी एक ट्रैक पर गोमो-चोपन पैसेंजर और दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी एक साथ आ गई।


इस दौरान दोनों पशु ट्रेनों की चपेट में आकर मौके पर ही मर गए, जबकि मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मेराल स्टेशन पर रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News