logo

बाइक के रास्ते में आई नीलगाय, टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मौत; माता-पिता घायल

बाइक के रास्ते में आई नीलगाय, टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मौत; माता-पिता घायल

पलामू:

Jharkhand News: पलामू (Palamu) में एक भीषण सड़क हादसे में 7 वर्षीय रिशम कुमार की मौत हो गई। रिशम अपने माता-पिता के साथ बाइक पर डाल्टनगंज (Daltongunj) से अपने घर लौट रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक नावाजयपुर थानाक्षेत्र एक यज्ञशाला के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई जिसमें रिशम कुमार की मौत हो गई। हादसे में रिशम कुमार के माता-पिता घायल हो गए। घायलों की पहचान 30 वर्षीय सकेंद्र शर्मा और 28 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है। परिवार पकरिया गांव का रहने वाला है। हादसे  के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

शुक्रवार शाम को हुआ भीषण हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। 7 वर्षीय रिशम कुमार पिता सकेंद्र शर्मा और मां रीना देवी के साथ बाइक पर सवार होकर डाल्टनगंज से घर लौट रहा था। इसी दौरान नावाजयपुर थाना क्षेत्र में यज्ञशाला के पास अचानक बाइक की नीलगाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में सात वर्षीय रिशम कुमार की मौत हो गई, जबकि संकेंद्र शर्मा और रीना देवी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

घटना के बाद घायलों को कहां ले जाया गया, उनकी स्थिति क्या है और पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है।

Tags - Jharkhand NewsPalamu NewsRoad AccidentChild Died in Bike AccidentCrime News