logo

खेलगांव में स्कूल बस ने स्कूटी सवार लड़की को कुचला, मौके पर मौत 

road6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के खेलगांव में एक बड़े सड़क हादसे में स्कूटी सवार लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। मामल आज सुबह की बताई जा रही है, जिसमें सरला बिरला स्कूल बस और स्कूटी के बीच जोर डर टक्कर हो गई। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। 
स्थानीय लोगों के अनुसार सरला बिरला स्कूल की बस (संख्या JH 01 2303) तेज गति से अपने गंतव्य की और जा रही थी। इसी क्रम में खेलगांव के के पास बस ने स्कूटी पर सवार लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि लड़की स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई। और बस उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। 
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। तत्काल पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand trending news jharkhand update jharkhand latest news road accident news khelgaon news ranchi news