logo

हजारीबाग में घर में घुसकर पुजारी की हत्या, अपराधियों ने मारी 5 गोली

goli24.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रूपलाल करमाली के तौर पर की गई है। वह केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित बघुताबर गांव का रहने वाला था। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे और सोते हुए रूपलाल पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां फायरिंग की। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की तेज आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े आए, लेकिन तब तक हत्यारे अंधेरे में फरार हो चुके थे। 


रूपलाल करमाली गांव के मंडा पूजा में भगत-पुजारी का काम करते थे। हत्या की वजह फिलाहल स्पष्ट नहीं है। पुरानी रंजिश या कोई और कारण हो सकता है। सूचना मिलते ही केरेडारी थानेदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।