logo

गिरिडीह में चार मंजिला मकान के स्टोर रूम में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया

hne6m.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक स्थित पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के चार मंजिला मकान की छत पर बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान और दुकान के मालिक पशुपतिनाथ टिबड़ेवाल के अनुसार, उनका परिवार प्रथम तल पर रहता है, जबकि भूतल पर दुकान संचालित होती है। चौथे तल्ले की छत पर बने स्टोर रूम में घर और दुकान से संबंधित कबाड़ सामान रखा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर छत पर आग लगने की सूचना दी। जब वे ऊपर पहुंचे तो देखा कि आग पूरी तरह फैल चुकी थी और तेज धुआं निकल रहा था।

परिजनों ने पहले स्वयं पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में तेल से भरा जनरेटर, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड और तार रखे हुए थे। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सका। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि स्टोर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

 

Tags - Fire in residential building India Giridih Nagar Thana fire news Fire brigade control fire Giridih Generator explosion fire risk Electrical short circuit house fire Jharkhand fire news today Property damage fire India Fire safety awareness India