logo

गढ़वा के बड़गड़ में खुलेगा डिलीवरी सब पोस्ट ऑफिस, सांसद बिष्णुदयाल राम की पहल आई काम

गढ़वा के बड़गड़ में खुलेगा डिलीवरी सब पोस्ट ऑफिस, सांसद बिष्णुदयाल राम की पहल आई काम

गढ़वा:

Jharkhand News: पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड (Badgar Block) में डिलीवरी सब पोस्ट ऑफिस (DSO) की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। सांसद विष्णु दयाल राम (Bishnu Dayal Ram) के प्रयास से भारत सरकार (Indian Government) के डाक विभाग ने बड़गड़ में डिलीवरी सब पोस्ट ऑफिस (Delivery Sub-Post Office) स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बड़गड़ में डाकघर खोलने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर सांसद विष्णु दयाल राम ने 11 अगस्त 2026 को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) को पत्र लिखकर तथा व्यक्तिगत मुलाकात कर डाकघर स्थापित करने का अनुरोध किया था।

50 किमी दूर जाते थे बड़गड़ प्रखंड के लोग
बताया गया कि बड़गड़ प्रखंड के लोगों को डाक सेवाओं के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर रंका स्थित डाकघर पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे ग्रामीणों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों, पेंशनधारियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को डाक एवं संबंधित सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। 

डाक कर्मचारी समेत सभी जरूरी सुविधा होगी
सांसद के प्रयास के बाद डाक विभाग, झारखंड सर्किल, रांची ने बड़गड़ डाकघर को डिलीवरी सब पोस्ट ऑफिस के रूप में स्थापित करने की स्वीकृति दी है। विभागीय आदेश के अनुसार बड़गड़ DSO के लिए आवश्यक डाक कर्मचारियों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बड़गड़ सहित आसपास के कई शाखा डाकघरों को बड़गड़ डिलीवरी सब पोस्ट ऑफिस के डिलीवरी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को डाक, पार्सल, पत्राचार और अन्य डाक विभागीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

पीएम मोदी और संचार मंत्री का आभार जताया
इस स्वीकृति पर सांसद विष्णु दयाल राम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़गड़ में डाकघर की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को अब डाक सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर डाक एवं नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सांसद ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags - Jharkhand NewsGarhwa Bargarh Block NewsDelivery Sub Post OfficeMP Bishnu Dayal RamJharkhand Latest News Update