logo

जामताड़ा में शिक्षा विभाग के संविदा कर्मी को ACB ने 6000 घूस लेते पकड़ा

BRIBE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दुमका एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने जामताड़ा शिक्षा विभाग में निविदा पर कार्यरत संविदा कर्मी सौरव कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सौरव कुमार को 6000 रुपये घूस लेते दबोचा गया है। ACB की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर दुमका रवाना हो गई है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से रिश्वत मांगने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घूस लेते ही दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल किस काम के एवज में घूस ली जा रही थी, और अन्य संलिप्त लोगों को लेकर जांच जारी है। ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है।