logo

बिहार के 6 साल के बच्चे को अपहरण कर नेपाल की नदी में फेंका, जानिए क्या थी वजह 

child_dead.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के रक्सौल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे नेपाल की नारायणी नदी में फेंक दिया गया। बच्चे की पहचान आयुष के रूप में हुई है। मासूम का अब तक कोई सुरग नहीं मिला है। घटना रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी प्रेम कुमार के बेटे के साथ हुई है। पुलिस ने इस मामले में मनोहर साह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मनोहर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

गिरफ्तार मनोहर साह ने बताया कि उसकी पत्नी रेणु देवी रक्लौल अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के रूप में काम करती  है।  प्रेम कुमार भी उसी अस्पताल में कार्यरत है। मनोहर का आरोप है कि उसकी पत्नी और प्रेम कुमार के बीच प्रेम संबंध था। इस वजह से वह उपेक्षित महसूस कर रहा था। मनोज ने पुलिस को बताया कि बदले की भावना में उसने प्रेम कुमार के इकलौते बेटे आयुष का 28 मई को अपहरण कर लिया। इसके बाद वह उसे नेपाल के नारायणघाट ले गया और नारायणी पुल से नदी में फेंक दिया। 

रक्सौल थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बच्चे के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। 31 मई को केस दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद मनोहर साह को हिरासत में लिया गया, जिसने घटना को कबूल किया। अब रक्सौल पुलिस की टीम नेपाल पहुंचकर बच्चे के शव की तलाश और घटनास्थल की जांच कर रही है। लेकिन अब तक शव बरामद नहीं हो सका है।


 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Nepal River