logo

रांची के कटहल मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 9 लाख कैश बरामद

जोगेो23.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस बीच कटहल मोड़ के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 9 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। झारखंड में 23 फरवरी को मतदान होना है, इस वजह से सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन रुकवाया गया, जिसमें भारी नकद राशि मिलने के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद नकद राशि चुनाव से संबंधित किसी गतिविधि से जुड़ी है या नहीं।