logo

BREAKING : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्ताव पारित, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ अब राज्य से बाहर की तकनीकी छात्राओं को भी मिलेगा

project19.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है-. 

  • मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ अब झारखंड के बाहर की तकनीकी महाविद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा। पहले इस योजना का लाभ केवल झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की छात्राओं को ही मिलता था।
  • रांची वूमेन’स कॉलेज परिसर में छात्राओं के लिए 528 बेड का छात्रावास अब मोरराबादी स्थित कल्याण परिषद में बनाया जाएगा।
  • पलामू जिले के डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम अब मेदिनीनगर होगा. केंद्र सरकार से सहमति मिलने के बाद राज सरकार ने नाम परिवर्तन संबंधित प्रस्ताव पर आज स्वीकृति दे दी। 
  • राज्य के मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायकों को अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों की तरह चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी इस व्यवस्था के तहत माननीय की चिकित्सा पर खर्च होने वाली पूरी राशि का भुगतान प्रतिपूर्ति के रूप में सरकार करेगी.
  • राज्य कर्मियों की सेवा और सेवा निवृत्ति संबंधी विवादों के समाधान के लिए नियमावली का गठन किया गया है। इसमें किसी भी विवाद या समस्या के समाधान के लिए समय सीमा और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। निचले स्तर पर किए गए समाधान से संतुष्ट न होने पर अपीलीय प्राधिकारी का भी गठन किया गया है। इस पर अधिकार में संबंधित कर्मी अपनी बात रख सकेंगे।

 यह खबर अपडेट की जा रही है...

Tags - Jharkhand Cabinet 40 proposal passed Jharkhand Cabinet Jharkhand Jharkhand Cabinet Beaking news breaking news Jharkhand Cabinet Jharkhand news jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates Jharkhand Cabinet news