logo

2 बाइकों की टक्कर में 3 की मौत, 2 शवों की नहीं हो सकी है पहचान

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चतरा जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सिमरिया थाना क्षेत्र के पास आज तेज रफ़्तार में आ रहे दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतकों में 2 की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं एक मृतक की वीरेंद्र गंझू उर्फ बिल्ला सिमरिया थाना क्षेत्र के गोवा खुर्द गांव का रहने वाला था। 
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो लोग हजारीबाग से सिमरिया की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर से बाइक से दो लोग सिमरिया से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। दोनों की रफ़्तार काफी तेज थी। इसी क्रम में स्कूल के पास दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उस पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी को हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बिल्ला का पुत्र गंभीर रूप से घायल है। बिल्ला बस में कंडक्टर का काम किया करता था। और वह हजारीबाग से सिमरिया आयुष्मान कार्ड बनाने आ रहा था। वहीं दो शवों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। घटना के संबंध में शीला पिकेट प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि दोनों मृतकों का एड्रेस प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar hazaribagh news hazaribagh latest news hazaribagh road accident news simaria news