logo

चक्रधरपुर सड़क हादसे में 25 वर्षीय फुटबॉलर डोबरो हेम्ब्रम की मौत

चक्रधरपुर सड़क हादसे में 25 वर्षीय फुटबॉलर डोबरो हेम्ब्रम की मौत

चक्रधरपुर:
Chakradharpur News: 
पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के चक्रधरपुर (Chakradharpur) में सड़क हादसे (Road Accident) में जयराम एफसी (Jairam FC) के प्रमुख स्ट्राइकर (Striker) डोबरो हेम्ब्रम (Dobro Hembram, 25) की मौत हो गयी। बनमालीपुर (Banmalipur) निवासी डोबरो की बाइक (Bike) शनिवार देर रात एदेलबेड़ा (Edelbeda) के पास अनियंत्रित (Uncontrolled) होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। हादसे (Accident) में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल (Chakradharpur Sub-Divisional Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों (Doctors) ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवा फुटबॉल खिलाड़ी (Young Football Player) की असामयिक मौत (Untimely Death) से उनके परिवार गांव और खेल जगत (Sports World) में शोक है।

मैच खेलने के बाद मेला देखने गये थे डोबरो
जानकारी के अनुसार, डोबरो शनिवार को अपनी टीम के साथ जलडीहा में फुटबॉल मैच खेलने गये थे। मैच के बाद वह खुंटपानी में आयोजित लोटा मेला घूमने पहुंचे। देर रात मेला देखने के बाद वह बाइक से अकेले अपने घर बनमालीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान एदेलबेड़ा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। रात होने के कारण तत्काल हादसे की जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और युवक को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डोबरो को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।डोबरो हेम्ब्रम जयराम एफसी के प्रमुख स्ट्राइकर थे। अपने खेल कौशल के दम पर वह क्षेत्र में पहचान बना रहे थे। पश्चिमी सिंहभूम के अलावा दूसरे जिलों में भी वह फुटबॉल खेलने जाते थे। उनकी मौत की खबर से साथी खिलाड़ियों और परिचितों में शोक है। परिवार ने एक युवा सदस्य को खो दिया, वहीं स्थानीय फुटबॉल जगत ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी खो दिया है।

Tags - Jharkhand NewsFootballer DeathRoad AccidentChakradharpur NewsSports News