द फॉलोअप डेस्कः
लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड के सभी जिलों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच शनिवार को जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पुलिस की एसएसटी टीम ने एक वाहन से 22.30 लाख रुपये बरामद किया है। गाड़ी के मालिक को पैसों से संबंधित कागज पेश करने को कहा गया है। पुलिस कागजात को देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी
एसपी मनीष टोप्पो को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह शामिल हैं ने सूचना मिलते ही टोल ब्रिज के समीप चेकिंग लगाया। इसी दौरान एक काले रंग के कीया मोटर्स कार की रोक कर तलाशी ली जिससे पैसे बरामद हुए।

कल भी धनबाद से पैसे मिले थे
थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जिनके पास से पैसे बरामद किए गए हैं उन्हें पैसों से संबंधित ब्यौरा देने को कहा गया है। कल ही धनबाद के मैथन इलाके में चेकिंग के दौरान एक कार से पुलिस ने 34.74 साख रुपये बरामद किये गये थे।