द फॉलोअप डेस्क
चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढ़ांडा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान आज गुरुवार 10 जुलाई को अवैध बालू परिवहन करते दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई सेक्टर-6 थाना अंतर्गत आशालता दिव्यांग विद्यालय के समीप की गई। वाहन जांच के दौरान इन दोनों हाइवा वाहनों को अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को विधिवत जब्त कर सेक्टर-6 थाना को सुपुर्द किया गया है तथा संबंधित थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। मौके से वाहनों के साथ एक चालक और एक खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है।
इस अभियान में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही। प्रशासन द्वारा खनिज संपदा के अवैध दोहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।तहत दिया गया और किसकी गिरफ़्तारी हुई।
