द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा जिले से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामला बगड़ू थाना क्षेत्र का है। जहां दो नाबालिग लड़की के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि तीन नाबालिग शनिवार को एक सहेली का बर्थडे मनाकर देर शनिवार की देर शाम लौट रही थीं। तीनों नाबालिग में से एक नाबालिग अपने घर चली गई जबकि दो अपने एक परिचित के यहां बगड़ू थाना क्षेत्र में ही एक गांव में रुक गईं। इसी बीच शनिवार देर रात 11 लोग उनके घर पर पहुंचे, उनमें से तीन नाबालिग भी हैं। सभी 11 लोगों ने मिलकर दोनों नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।

सभी आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद रविवार को दोनों लड़की बगड़ू थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के निर्देश पर बगड़ू थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 11 आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से तीन नाबालिग भी बताए जा रहे हैं।

मामले की जांच चल रही
गिरफ्तार किए गए आरोपी बगड़ू, भूषाड़ और गांगूपार गांव के रहने वाले हैं, पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। दो नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की काफी भीड़ बगड़ू थाना पहुंची। इस घटना की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा ने की है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।