logo

गिरिडीह में 2 ऑटो की आमने-सामने टक्कर, 14 लोग घायल 

AUTO.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गयी। यह हादसा दुमका-रांची मेन रोड पर जीतकुंडी के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ऑटो पर सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो विपरीत दिशा से आ रही थीं और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बिरनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बिरनी थाना के एसआई शंभू सिंह खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों- प्रेमचंद यादव और संजय डोम को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

इस हादसे में घायल होने वालों में पूर्णिमा देवी, प्रेरणा कुमारी, लादपरी देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, करीना कुमारी, गायत्री देवी, खुशबू देवी, रवि कुमार, रूद्राक्ष कुमार, अंश कुमार, रंजीत कुमार, प्रेमचंद यादव और संजय डोम शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों ऑटो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Tags - Jharkhand News Giridih News Giridih Latest News Road Accident