द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगी गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा निर्जल कुमारी बीते 5 जनवरी 2026 की देर रात यानि 6 जनवरी से लापता है। इस संबंध में छात्रा के पिता विनोद साव ने सिमरिया थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी के गुमशुदा होने की सूचना दी है। आवेदन के अनुसार, निर्जल कुमारी आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह 29 दिसंबर 2025 को अपने पिता के पैतृक गांव सलगी से बिशुझापा आई थी, जहां उसका भाई पवन कुमार रहता है। 2 जनवरी 2026 को पिता विनोद साव अपनी बेटी और बेटे को बिशुझापा में छोड़कर वापस सलगी लौट गए थे। इसके बाद 6 जनवरी को बेटे पवन कुमार ने फोन पर सूचना दी कि निर्जल घर पर नहीं है। जब पिता बिशुझापा पहुंचे तो बेटे ने बताया कि 5 जनवरी की रात दोनों ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए थे। सुबह करीब 9 बजे जब वह उठा तो देखा कि निर्जल अपने कमरे में मौजूद नहीं थी। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक निर्जल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्रा की उम्र 15 वर्ष है। उसकी ऊंचाई लगभग 4 फीट है। रंग गोरा है। आखिरी वक्त में उसने सूट और पायजामा पहना हुआ थी। निर्जल के पिता विनोद साव, जो पेशे से ट्रक चालक हैं, उन्होंने प्रशासन और आम लोगों से बेटी को खोजने में मदद की अपील की है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द जांच कर बच्ची को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। सिमरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यदि किसी व्यक्ति को निर्जल कुमारी के बारे में कोई भी जानकारी मिले या उसे कहीं देखा गया हो, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें- 7781807071 आपकी एक छोटी-सी सूचना एक परिवार को फिर से खुशियां लौटा सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा भी करें।
.jpeg)