logo

झारखंड शराब घोटाला : रांची में उत्पाद विभाग के कार्यालय पहुंची ACB टीम, फाइलों की जांच

ACB6.jpeg

रांची

झारखंड में करोड़ों रुपये के शराब घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। बुधवार को एसीबी की टीम रांची स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय पहुंची और कई घंटों तक दस्तावेज खंगाले। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस दौरान कोई फाइल जब्त की गई है या किसी अधिकारी को हिरासत में लिया गया है।
मंगलवार को एसीबी ने पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, फिर कोर्ट में पेश किया गया।


इस घोटाले में अब तक आईएएस अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल मिलाकर एसीबी ने चौदह लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से छह की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी है। एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से रांची सहित पूरे उत्पाद महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में कई और अहम गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


बता दें कि ACB के विशेष लोक अभियोजक आलोक कुमार ने दलील दी है कि विनय चौबे और गजेंद्र सिंह, दोनों अधिकारी ऊंचे पदों पर थे और विभागीय गड़बड़ियों की जानकारी उन्हें थी। इस मामले में 27 सितंबर 2024 को प्रारंभिक जांच के तहत पीई कांड संख्या 3/24 दर्ज किया गया था। जांच में उनके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। पहले कहा गया था कि यह घोटाला 38 करोड़ का है। लेकिन अब माना जा रहा है कि ये इतने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसकी राशि 100 करोड़ से भी अधिक हो सकती है।  


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest