logo

झारखंड से बिहार ले जा रहे थे अवैध शराब, पुलिस ने गोड्डा में किया जब्त 

SARAB1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के गोड्डा जिला के ललमटिया थाना अंतर्गत एक सफेद बोलेरो से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। पुलिस गाड़ी को आते देख बोलेरो चालक गाड़ी को खड़ा कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से दौड़ कर पकड़ लिया गया। वहीं बोलेरो वाहन की तलाशी में अलग-अलग ब्रॉड का भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया। तत्पश्चात उक्त बोलेरो एवं शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया।

 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना प्राप्त हुई  थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सफेद बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नं० BR10PA-2541) से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर बिहार राज्य ले जाया जा रहा है। इस सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार, एक छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना से बोआरीजोर की ओर प्रस्थान किया गया।

जैसे ही टीम लोहंडिया बाजार से कुछ आगे बढ़ी, बोआरीजोर की दिशा से आ रही एक सफेद बोलेरो गाड़ी पुलिस वाहन को देखकर रुक गई। चालक ने पुलिस को देख कर गाड़ी को कुछ दूरी पर खड़ा कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रिंस कुमार पोद्दार (आयु- 25 वर्ष), पिता- निरंजन पोद्दार, निवासी- गोरगामा, थाना- बॉसी, जिला- बांका (बिहार) बताया। बोलेरो वाहन (रजि० नं० BR10PA-2541) की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। चालक के पास शराब के परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके पश्चात बोलेरो वाहन एवं शराब को विधिवत जप्त कर चालक प्रिंस कुमार पोद्दार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: प्रिंस कुमार पोद्दार
आयु: 25 वर्ष
पिता: निरंजन पोद्दार
निवासी: गोरगामा, थाना- बॉसी, जिला- बांका (बिहार)

बरामद सामग्री

एक सफेद बोलेरो (रजिस्ट्रेशन नं० BR10PA-2541)

हरा-सफेद रंग के बोरे में Godfather केन बीयर (500ml) – 20x6 = 120 पीस

सफेद-पीले रंग के बिमल बैग में Sterling Reserve B7 (750ml) – 30 पीस

नीले रंग के राजनिवास बैग में Signature (750ml) – 5 पीस

Blenders Pride (750ml) – 14 पीस

Samsung कंपनी का मोबाइल फोन (मॉडल नं० M55, 8/256GB)


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Bihar Godda Illegal liquor