logo

बड़ी खबर : सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, 1 किशोरी की मौत; 2 गंभीर

IED8.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सारंडा के कोलबंगा गांव स्थित लेबरागढ़ा जंगल में लड़की चुनने गये ग्रामीण आईईडी ब्लास्ट का शिकार हो गये। जिसमें आईईडी की चपेट में आकर एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती की मौत हो गई।
मृतका फूलों घनवार कोलबंगा गांव की रहने वाली है। जबकि गांव के ही सालिनी कंडुलना (30) और बिरसी घनवार (35) गंभीर रूप से घायल है। घायलों का इलाज मनोहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, घायलों का प्राथमिक उपचार कर सीएचसी से रेफर करने को तैयारी है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7 बजे के करीब कोलबंगा गांव के रहनेवाले 15 से 20 ग्रामीण सुखी लकड़ी और पत्ता तोड़ने के लिये लेबरा गढ़ा के जंगल में गये थे। जहां लकड़ी चुनने के दौरान दोपहर 2 बजे करीब तेज धमके के साथ आईईडी विस्फोट हुआ। जिसमें लकड़ी और पत्ता चुन रहे कोलबंगा गांव निवासी 16 वर्षीय फूलों घनवार, सालिनी कंडुलना (30) और बिरसी घनवार (35) गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिये तत्काल मनोहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां इलाजनके क्रम में फूलों घनवार ने दम तोड़ दिया है।

Tags - IED blast in Sarandajharkhand news jharkhand khabar