रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव (Native Village) नेमरा में आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केंद्रीय मंत्री (Union Ministers), मंत्री, विधायक (MLAs), मेयर (Mayor), पूर्व मंत्री (Former Ministers), पूर्व विधायक (Former MLAs), विभिन्न राजनीतिक दलों (Political Parties) के वरिष्ठ नेतागण, अधिकारी (Officials) सहित बड़ी संख्या में आमलोग पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि (Floral Tribute) कर श्रद्धासुमन अर्पित की। तत्पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर गहरी संवेदनाएं (Condolences) प्रकट कीं। इस दौरान नेमरा गांव में शोक और संवेदनाओं (Mourning and Grief) का माहौल रहा।

ये लोग मिलने आये
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री दीपक विरूआ, विधायक संजय सिंह यादव, विधायक आलोक सोरेन, विधायक अमित कुमार यादव, रांची की मेयर मती रोशनी खलखो, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी टुडू, पूर्व विधायक अकील अख्तर, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व विधायक ताला मरांडी, बिहार के पूर्व विधायक ललन कुमार, सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड लोक सेवा के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारीगण टाटा ग्रुप के अधिकारीगण, खिलाड़ी, रांची नगर निगम क्षेत्र के पार्षदगण व आमजनों ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रार्थना किया गया गुरू सिंह सभा एवं झारखंड बुद्ध सोसाइटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना की।
