logo

दूसरी पत्नी से करता था ज्यादा प्यार, पहली ने 2 बच्चों के साथ की आत्महत्या की कोशिश; मासूमों की मौत

दूसरी पत्नी से करता था ज्यादा प्यार, पहली ने 2 बच्चों के साथ की आत्महत्या की कोशिश; मासूमों की मौत

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुंवारी गांव में एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर किया गया है। 

घटना कुंवारी गांव के सतमी बिन टोली, वार्ड नंबर 17 की है। मृत बच्चों की उम्र 3 साल और एक साल बताई जा रही है। महिला की पहचान वीरू कुमार की पत्नी नीलम देवी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, नीलम देवी के पति वीरू कुमार ने 2 शादियां की हैं। इसी वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी में झगड़े के बाद निलम देवी ने जहर खा लिया और बच्चों को भी जहर दे दिया। 

अगले दिन जब नीलम देवी और बच्चे घर से बहार नहीं निलके तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी। जब परिजन घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देखकर हैरान रह गए। दोनों बच्चे मृत पड़े थे और नीलम देवी बेहोश थी। घटना के समय पति वीरू घर पर नहीं था। वह अपनी दूसरी पत्नी को मायके छोड़ने गया हुआ थ। महिला के परिजनों का आरोप है कि पति दूसरी पत्नी को अधिक महत्व देता था, जिससे नीलम देवी मानसिक रूप से तनाव में थी। धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और महिला का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Suicide