logo

कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नप पार्षद रश्मि सिंह भाजपा में शामिल, आदित्य साहू बोले- पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

JOINBJP.jpg

रांची 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी नवागंतुकों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाईक, बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज, अर्चना सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी शासन स्थापित हुआ है, जिससे आम जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान और अधिकार पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। आज महिलाएं केवल भागीदार नहीं, बल्कि देश के विकास की अग्रणी शक्ति बनकर उभर रही हैं। पार्टी महिलाओं को बराबरी का अधिकार, सम्मान और नेतृत्व के अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ये लोग  हुए पार्टी में शामिल 

उन्होंने आगे कहा कि रश्मि सिंह और उनके समर्थकों का पार्टी में शामिल होना संगठन को और मजबूत करेगा तथा आने वाले समय में भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वालो में विनय सिंह, अनिल सिंह, विजेंद्र कुमार, उर्मिला देवी, शोभा सिंह, सीमा सिंह, निधि सिंह, राजीव रंजन, विक्रम कुमार, श्वेता सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।


 

Tags - Congress Leader. Phusro Municipal Councilor Rashmi Singh BJP Aditya Sahu Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News