logo

सीएम हेमंत सोरेन ने पुरुलिया में तृणमूल के समर्थन में की सभा, कहा- बीजेपी नहीं, यहां चुनाव आयोग लड़ रहा इलेक्शन

HEMANTPU.jpg

रांची 

सीएम हेमंत सोरेन ने आज पुरुलिया में तृणमूल के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां बीजेपी नहीं, चुनाव आयोग चुनाव लड़ रहा है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन आज, शनिवार से प बंगाल में चुनावी दौरे पर हैं। वे तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में वहां चुनावी सभाएं कर रहे हैं। आज उन्होंने पुरुलिया जिले के मानबाजार विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी संध्या रानी टुडू के पक्ष में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प बंगाल का ये चुनाव भाजपा नहीं, चुनाव आयोग लड़ रहा है। सोरेन ने आगे कहा कि यहां उपस्थित  जनसमर्थन बता रहा है कि ममता दीदी के साथ यहां की जनता मजबूती के साथ खड़ी है। 

बंगाल का शिक्षा मॉडल झारखंड में लागू करेंगे 
सीएम सोरेन ने आगे कहा, ममता दीदी आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज को संवेदनशीलता के साथ हक-अधिकार दिलाने का काम करती हैं। बंगाल में आदिवासी समाज, संथाल समाज की पढ़ाई-लिखाई का जो मॉडल है वह हम झारखंड में भी लागू करने का काम कर रहे हैं।
सोरेन ने कहा, भाजपा आदिवासी विरोधी है। आप सभी को पता होगा भाजपा शासित राज्य में आदिवासी समाज के साथ आए दिन कितना शोषण और अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, चुनाव में ममता दीदी और टीएमसी को मजबूती के साथ अपना आशीर्वाद देने का काम करें।

Tags - CM Hemant Soren rally Purulia Trinamool Election Commission Hemant soren Hemant soren News Hemant soren।atest News Hemant soren News Update Hemant soren।atest Speech Hemant soren।atest Statement CM Hemant soren Jharkhand CM Hemant soren