logo

पेपर लीक और धांधली मामले में CID का एक्शन, मुख्य आरोपी उमेश राय के पिता सुरेश राय गिरफ्तार

पेपर लीक और धांधली मामले में CID का एक्शन, मुख्य आरोपी उमेश राय के पिता सुरेश राय गिरफ्तार

रांची

CID (Crime Investigation Department) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक (Exam Paper Leak) मामले में कांड संख्या 01/2025 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त (Non-FIR Accused) सुरेश राय (62 वर्ष) को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेश राय, स्वर्गीय विश्वनाथ राय का पुत्र है और वर्तमान में बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी, क्वार्टर नंबर एम 25/3 का निवासी है। जांच (Investigation) में सामने आया है कि सुरेश राय इस मामले में पहले जेल जा चुके मुख्य आरोपी (Main Accused) उमेश राय का पिता है।


सुरेश राय के आवास पर ही अभ्यर्थियों को जुटाया गया था
CID की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि सुरेश राय के दुग्धा स्थित आवास पर ही 30 से 35 अभ्यर्थियों को जुटाया गया था, जहां उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्न-उत्तर रटवाए और पढ़वाए गए थे। इसके अलावा, आरोपी पर अभ्यर्थियों से परीक्षा में सेटिंग कराने और पास कराने के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूलने के भी पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। मामले में संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद CID ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


 

Tags - Jharkhand CID Arrest Exam Scam