logo

बोकारो में केन्दुआडीह के पास फट गई सड़क, 2 फीट तक धंसी जमीन; हड़कंप

WhatsApp_Image_2026-04-15_at_11_05_18_AM.jpeg

केंदुआडीह

धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब  2 फीट तक धंसी जमीन, घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सड़क पर कई जगहों पर दरारें 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर कई जगहों पर दरारें भी साफ नजर आ रही हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं, बोकारो की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है।

Tags - Dhanbad-BokaroKenduadih Police Station