logo

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने कहा- राज्य में चल रहे सेक्स रैकेट मामलों की जांच करे सरकार 

bjp_04.jpeg

रांची 

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि राज्य में चल रहे सेक्स रैकेट मामलों की जांच सरकार को करनी चाहिये। कहा कि इस तरह की घटना राज्य में आये दिन सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में एनएसयूआई से जुड़े एक नेता जबरन देह व्यापार करा रहे है। राज्य की पुलिस इसकी ठीक से जांच करे। इसमें और भी नेता शामिल हो सकते हैं। कहीं कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता इस गिरोह में शामिल हो सकते है। राफिया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हैं, जिससे महिलाओं के मान और स्वाभिमान को धक्का पहुंचा है। 

कांग्रेस पर लगाये ये आरोप 
राफिया ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के विधायक शमनूर शिवशंकरप्पा ने बयान दिया कि महिलाएं केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं। राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस आइटी सेल के सदस्य चिराग पटनायक को एक पूर्व सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक महिला पत्रकार ने 'डेली ओ' में आर्टिकल लिखा कि कांग्रेस के एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने उनके साथ अश्लील हरकत की। कहा, राहुल गांधी ने बडोदरा में महिलाओं से पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं। कहा कि इन सब बातों से कांग्रेस पार्टी की सोच औऱ विचारधारा का पता चलता है। 

कमलनाथ पर साधा निशाना 

 राफिया ने आगे कहा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को सजावट का सामान कहा। मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें चिल्लर कह कर मजाक उड़ाया।  कांग्रेस के तत्कालीन कोयला मंत्री ने समय के साथ शादी का आकर्षण खत्म होना कहा। साथ ही रक्षाबंधन के दिन लड़कियों के बाहर निकलने पर उनकी आबरू लुटना कहा। कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने सरेआम एक महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई की। राफिया ने कहा, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बुलंदशहर में कहा कि रेप की घटनाएं तो होती रहती हैं। राफिया के साथ प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rafia Nazbjpcongresssex racket