logo

आजसू ने दी गणपत राय को श्रद्धांजलि, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की मांग- संसद में लगे शहीद की तस्वीर 

ajsuu.jpg

रांची 
आजसू पार्टी ने आज शहीद स्मारक पर 1857 के शहीद गणपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर समेत आजसू नेताओं–कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सांसद ने मांग की कि  संसद में शहीद की प्रतिमा लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1857 में शहीद गणपत राय ने अदम्य पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए ब्रिटिश अफसरों को झारखंड से खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि 1857 में झारखंड में शहीद हुए क्रांतिवीरों की गाथा गुमनाम रह गई है। इनकी जीवनी से नई पीढ़ी का परिचय करवाने की आवश्यकता है। श्री चौधरी ने कहा कि गणपत राय का चित्र संसद में लगना चाहिए।

गणपत राय बागियों के कमांडर थे

झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि गणपत राय बागियों के कमांडर थे। स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ वंदना राय तथा राजेश लाल ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पांडे पी एन राय ’पंकज’ ने की। इस मौके पर विमल साहू, हरीश कुमार, सुदेश कुमार, कुमोद वर्मा, परवाज खान, डॉ पार्थ परितोष, अमित साहू, दयाशंकर झा, बीरेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, अभिषेक साहू, शहजाद खान, अब्दुल जब्बार, अजीत कुमार, ओम वर्मा, अमित यादव, ऋतुराज शाहदेव, अमन साहू, राजू नायक सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

Tags - AJSU Tribute Ganpat Rai Chandra Prakash Choudhary Martyr Portrait Parliament Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News