झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 24 से 27 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश, गरज और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। 28-29 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी, जबकि 30 अगस्त के बाद मौसम में सुधार
ग्राम बेसराडीह, बुंडू के निवासी कृष्णा मुंडा रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे थे। दुर्भाग्यवश रास्ते में हुए रेल हादसे में उनका निधन हो गया। यह घटना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
जेपीएससी की परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के मामले में आज CID ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली खबर के मुताबिक CID की जांच अब कोचिंग संस्थानों तक पहुंच गई है। CID ने आज रांची और हजारीबाग में कई स्थानों पर कार्रवाई की।
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हेहल स्थित मां छिन्नमस्तीके सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री के टरबाइन क्षेत्र में फर्नेस ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में 3 युवा इंजीनियरों की मौत और 1 इंजीनियर के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना के बाद पूर्व विधायक अंबा प्रसाद घट
बिहार में परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के के लिए 5 सदस्यीय विशेष समिति का गठन करने की योजना है। ये समिति निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली विकसित करने पर जोर देगी।
कोडरमा जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर महेशपुर के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी अंतर्गत मुरुप गांव के समीप संजय नदी से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया।
गोमिया प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत बंदरलोरिया टोला में सर्पदंश से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान हरि प्रजापति की 25 वर्षीय बेटी सुमन कुमारी के रूप में हुई है।
छात्र आंदोलन को दमन नहीं, संवाद चाहिए; खनिज संपदा पर झारखंड के हितों की सुरक्षा जरूरी
केंद्र सरकार की ओऱ से पारित खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ झामुमो राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत करेगा।
जमशेदपुर में एक बार फिर बाइक सवार चेन स्नैचर्स ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। उलिडीह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पूजा करने जा रही महिला को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने उनके गले से करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये। खास बात यह ह
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पिण्ड्राबेड़ा गांव में हुए दो युवकों के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की नि