झारखंड में कार्बन क्रेडिट आधारित योजनाओं को जमीन पर तेजी से लागू करने के लिए वन विभाग ने कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव किए हैं। हरित आवरण बढ़ाने और किसानों की आय को नई दिशा देने वाली इन परियोजनाओं को लेकर सरकार अब मिशन मोड में काम कर रही है।
झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना अंतरिम योजना मद के तहत जिला पूर्वी सिंहभूम को कुल 23 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं ।
हेमंत सोरेन 2.0 सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राज्यभर के 8,792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। समारोह में शामिल वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य में स्वीकृत पदों में अब केवल 1.60 लाख रिक्तियां शेष हैं,
गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हरों का एक वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई स्कूली बच्चे यूनिफॉर्म में एनएच-43 के पास सिर और हाथों में मिड-डे मील का सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पिता-पुत्र की जोड़ी को एक साथ सरकारी शिक्षक का नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का परिणाम जारी कर दिया है।
30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच के टिकटों की काला बाजारी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रांची में बिल्डर और जमीन कारोबारी विजय जैन को गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे राहुल सिंह के नाम पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
पलामू में छतरपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध के इलाके में 20 नवंबर को सुदामा ठाकुर नामक युवक का शव बरामद हुआ था। सुदामा ठाकुर की हत्या की गई थी और शव को सेफ्टिक टैंक में फेंका गया था। हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी सब्बू खान और मुशाहिद खान ने कुछ दिनों पहले क
झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन तापमान में मिला-जुला असर देखने को मिला है। राज्य में इस समय केवल उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं देखने को मिल रही हैं। इन हवाओं के कारण दिन का तापमान भी बढ़ गया है।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से बीते चार अगस्त को भंडारों निकट सीएसपी कर्मी से की गई चार लाख की लूट मामले में पुलिस ने गुरुवार रात बरमसिया निवासी दीपक साहा को गिरफ्तार किया है।
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में हकंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस्ट बस्ताकोला में शुक्रवार को बिजली के खंभे के नीचे नीतीश कुमार का शव लहूलुहान अवस्था में मिला है।