बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गई। यह घटना जोशी कॉलोनी स्थित बाली होटल की है। जहां 65 वर्षीय महावीर साव और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी मृत मिले।
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने जो औपबंधिक कार्यक्रम जारी किया है, उसके मुताबिक इस बार कुल पांच कार्यदिवस तय किए गए हैं।
रांची के मेन रोड स्थित होटल केन में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। होटल में चल रहे रिपेयरिंग कार्य के दौरान एक मजदूर बिल्डिंग से गिर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रांची के कांके थाना क्षेत्र के जगतपुरम स्थित कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चतरा जिले में रविवार को बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान हुई लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। घटना 22 कोर्ट परिसर और उपायुक्त कार्यालय के पास की है, जहां बोकारो के रहने वाले शिशुपाल कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे।
पश्चिमी सिंहभूम जिले में एचआईवी संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और हालात अब सामान्य चिंता से आगे बढ़कर स्वास्थ्य संकट की ओर संकेत कर रहे हैं। दरअसल, थैलेसीमिया पीड़ित पांच बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना के बाद जिले में एचआईवी नियंत्रण प्
पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा सोशल मीडिया पर उठाये गये मुद्दे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। दरअसल, कुणाल षाडंगी ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताया था कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी मो. शमीम अहमद, जो मॉरीशस के JK Ram
गुमला और लातेहार जिले की सीमा पर रविवार रात हुए दो भीषण सड़क हादसों ने इलाके में दहशत और चिंता बढ़ा दी। रायडीह और महुआडांड़ में अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में एक डेढ़ माह की बच्ची और एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हैं।
हजारीबाग से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन की टीम ने 30 नवंबर को पूर्णापानी, चुरचू स्थित अनिल सिंह के खाद्य परिसर पर औचक छापेमारी की।
रांची के चुटिया थाना पुलिस ने स्टेशन रोड इलाके से एक युवक को गांजा के साथ पकड़कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अंकित कुमार दत्ता, निवासी अयोध्यापुरी, चुटिया के रूप में हुई है।
झारखंड के विभिन्न बैंकों में जमा 1,490 करोड़ रुपये पिछले दस वर्षों से बिना दावेदार पड़े हैं। यह राशि कुल 38,14,579 खातों से जुड़ी है, जिनमें एक दशक से कोई लेनदेन नहीं हुआ।
साल 2025 के अंतिम महीने की शुरुआत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी रही है। 1 दिसंबर से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों के दाम घटा दिए गए हैं। इंडियन ऑयल की ताज़ा मूल्य सूची के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर पर लगभग 10 रुपये की कटौती लागू की गई है।