गिरिडीह जिले के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की दुबई में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह जनवरी 2026 में रोज़गार की तलाश में दुबई गए थे। बताया जाता है कि करीब दो महीने काम करने के बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से हटा दिया था।
गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय तक हिरासत में रहने की स्थिति में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों को सीधे पद से बर्खास्त करने के बजाय निलंबित करने का प्रावधान किए जाने की सिफारिश की गई है।
झारखंड में करीब दो दशक पुराने वैवाहिक विवाद में हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए एक शिक्षक की अपील खारिज कर दी। शिक्षक ने अदालत में दावा किया था कि संबंधित महिला उसकी पत्नी नहीं है और सरकारी नौकरी मिलने के बाद गांव के लोगों ने साजिश के तहत उसे उसकी पत्नी
गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के पोढ़ा नागफेनी गांव में जादू-टोना के अंधविश्वास ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। गांव के सीताराम खड़िया की शनिवार रात कुदाल से हमला कर हत्या कर दी गई।
गिरिडीह से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बी.एन. झा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शहर के पाचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया।
रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के तापे गांव स्थित एक राइस मिल और कोल्डड्रिंक्स गोदाम में 20 से 22 हथियारबंद अपराधियों ने करीब पांच घंटे तक डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
बुढ़मू अंचल अधिकारी (CO) सच्चिदानंद कुमार वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पाकुड़ में बाइक सवार लड़कों ने एक शिक्षिका के गले से उनकी सोने की चेन छीन ली। झपटमारी का शिकार हुईं शिक्षिका का नाम प्रेरणा राज है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में झामुमो के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सरफराज अहमद का हाल ही में दिल्ली में घुटने का ऑपरेशन हुआ है।
आज अटल स्मृति वेंडर मार्केट के वेंडरों के साथ बैठक करके माननीय महापौर मती रोशनी खलखो नें सभी वेंडरों को आश्वस्त किया कि किसी भी वेंडर के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
गढ़वा के चेतना में बीते 11 जुलाई को हुई मारपीट की घटना को लेकर पूर्व विधायक मिथिलेश ठाकुर और मौजूदा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।
धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है..