JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में धांधली का किंगपिन अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी अपने पिता को भी अधिकारी बनाना चाहता था।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के काचन गांव के जंगल में मंगलवार को खुखड़ी चुनने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में काचन गांव निवासी बुधन राम के पुत्र शनिचरवा राम (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
JPSC परीक्षा धांधली मामले में जेल में बंद अभय तिवारी की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई पूरी। CID और बचाव पक्ष की बहस के बाद अपर न्यायायुक्त की अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित।
बोकारो के पिंड्राजोरा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिंद्रा एक्सयूवी से 1080 कैन अवैध बीयर बरामद की। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक व मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रेलवे ने आगामी त्योहारों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना–हावड़ा–पटना विशेष ट्रेन (02024/02023) के परिचालन को 04 अक्टूबर से 13 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। जानिए इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी और फेरों की पूरी जानकारी।
रांची के बड़ा तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
साहेबगंज के बोरियो प्रखंड स्थित पुआल गांव में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने धान रोपकर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने गांव का दौरा कर पीएम जनमन योजना के तहत 1 महीने में 1.7 किमी सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
धनबाद के बाघमारा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में अहले सुबह अचानक भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया।
उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब झारखंड के गढ़वा जिले में भी गली-मोहल्लों के नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर विकास विभाग ने राज्य के सभी जिलों को पत्र जारी कर शहरी क्षेत्रों की उन गलियों और मोहल्लों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है,
लोहरदगा के मेरेले गांव में नदी में डूब रहे दोस्त की जान बचाते हुए अभिषेक कुजूर नामक युवक खुद गहरे पानी में समा गया।
गिरिडीह नगर थाना पुलिस पर 25 वर्षीय युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवक लखन साव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी का रहने वाला बताया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में धनबाद ने 18वां और रांची ने 27वां स्थान हासिल किया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ शीर्ष पर रहा। जानिए झारखंड के शहरों की रैंकिंग और वायु गुणवत्ता में हुए सुधार की पूर