वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र छतरपुर में आधी रात सड़क पर उतरकर खनिज परिवहन से जुड़े वाहनों की जांच की। मंत्री रात करीब 11:15 बजे सड़मा स्थित महेंद्र एग्रो पेट्रोल पंप के पास NH-139 पर टीम और जीएसटी अधिकारियों के साथ पहुंचे।
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित शहीद मैदान में खाने-पीने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चुटिया निवासी सोहन राय के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
रांची ने ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की ग्लोबल सिटीज इंडेक्स 2026 में अपनी स्थिति में बड़ा सुधार किया है। दुनिया के 1,000 प्रमुख शहरों की समग्र रैंकिंग में रांची 74 पायदान ऊपर चढ़कर 792वें स्थान पर पहुंच गई है।
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने JMM नेताओं के बर्ताव और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने BDO-CO को धमकी देने वाले बयान का जिक्र करते हुए सरकार और अफसरों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक वायरल ऑडियो साझा कर JSSC सचिव सुधीर गुप्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने सचिव को पद से हटाने, पूरे मामले की जांच करने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पर कड़ी कार्रवाई करने की
कर्मा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी; सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को झारखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में खान विभाग ने विधि विभाग से राय लेने के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेजा था।
जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 102 साइलेंसर जब्त कर साकची थाना के बाहर रोड रोलर से कुचलवा दिया। वाहन चालकों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के विकास और सुविधाओं से जुड़े अवमानना मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पर्यटन सचिव को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया है।
हजारीबाग के बड़कागांव स्थित त्रिवेणी सैनिक माइंस के मिड स्केल सेक्टर-2 में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
भादो की एकादशी आते ही झारखंड के गांवों का रंग बदलने लगता है। घरों और अखरों में जावा की टोकरियां सजती हैं, सुबह-शाम लोकगीतों की गूंज सुनाई देती है और करम डाली लाने की तैयारी शुरू हो जाती है। बहनें भाइयों की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि की कामना के लिए उपवास र
झारखंड के सिमडेगा में रूबेला (जर्मन खसरा) का पहला केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर वॉर रूम बनाया है और 5 साल तक के बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। जानें इस बीमारी के बारें में आखिर है क्या ?